लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान बम धमाकों में मारे गए 5 चीनियों के परिजनों को देगा 2.58 मिलियन डॉलर का मुआवजा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 24, 2024 14:59 IST

पाकिस्तान बीते मार्च महीने में उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर-पख्तूनख्वा में हुए एक आत्मघाती हमले में मारे गए पांच चीनी नागरिकों के परिवारों को 2.58 मिलियन डॉलर का मुआवजा देगा।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान मारे गए पांच चीनी नागरिकों के परिवारों को देगा 2.58 मिलियन डॉलर का मुआवजा उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर-पख्तूनख्वा में हुए एक आत्मघाती हमले में ये चीनी नागरिक मारे गये थेघटना मार्च में हुई थी, जब चीनी नागरिक दासू हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर स्टेशन के निर्माण स्थल पर जा रहे थे

इस्लामाबाद:पाकिस्तान बीते मार्च महीने में उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर-पख्तूनख्वा में हुए एक आत्मघाती हमले में मारे गए पांच चीनी नागरिकों के परिवारों को 2.58 मिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान करने का फैसला किया है।

बीते 26 मार्च को अशांत खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के बिशम इलाके में एक आत्मघाती हमलावर ने अपनी विस्फोटक से भरी कार को एक वाहन से टकरा दिया, जिसमें पांच चीनी और उनके पाकिस्तानी ड्राइवर की मौत हो गई थी। यह घटना उस समय हुई थी जब चीनी नागरिक उसी प्रांत के कोहिस्तान जिले में दासू हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर स्टेशन के एक निर्माण स्थल की ओर जा रहे थे।

पाकिस्तान के समाचार पत्र डॉन के अनुसार पाकिस्तान कैबिनेट की आर्थिक समन्वय समिति (ईसीसी) ने बीते गुरुवार को हमले में मारे गए चीनी श्रमिकों के परिवारों को 2.58 मिलियन अमेरिकी डॉलर देने का फैसला किया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सद्भावना के तौर पर चाइना गेझोउबा ग्रुप के पांच चीनी श्रमिकों के परिवारों के लिए प्रति व्यक्ति 5,16,000 अमेरिकी डॉलर की दर से मुआवजे की मंजूरी दी गई है।

अखबार ने वित्त मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी के हवाले से कहा, "उचित चैनलों के माध्यम से मृतक चीनी नागरिकों के परिवारों को आगे के भुगतान के लिए राशि तुरंत बीजिंग में पाकिस्तानी दूतावास के खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी।"

मुआवजे की घोषणा तथाकथित 'चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा' परियोजना के दूसरे चरण को आगे बढ़ाने के लिए अगले महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की आगामी बीजिंग यात्रा से पहले हुई है।

मालूम हो कि हजारों चीनीकर्मी पाकिस्तान में 60 अरब अमेरिकी डॉलर के तथाकथित 'चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे' के निर्माण से संबंधित कई परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं, जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होकर गुजरता है।

टॅग्स :पाकिस्तानIslamabadचीनबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?