लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में शांति से पाकिस्तान को होगा सबसे अधिक लाभ: अमेरिका

By भाषा | Updated: August 3, 2021 11:32 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, तीन अगस्त अमेरिका ने कहा है कि अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया में पाकिस्तान की अहम भूमिका रहेगी और पड़ोसी मुल्क में शांति से सबसे अधिक लाभ पाकिस्तान को ही होगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने सोमवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि, ‘‘ हम तालिबान को सार्थक बातचीत के लिए प्रेरित करने सहित अफगान शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और दक्षिण एशिया में स्थिरता लाने के पाकिस्तान के प्रयासों की सराहना करते हैं ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पाकिस्तान को बेहद लाभ मिलने वाला है और उसकी भूमिका अहम रहने वाली है। इसके अलावा वह उन नतीजों को सामने लाने में भूमिका निभाने की स्थिति में है, जो न सिर्फ अमेरिका बल्कि उसके बहुत से अंतरराष्ट्रीय साझेदार चाहते हैं साथ ही जिसकी इच्छा क्षेत्र के बहुत से देश रखते हैं। इसलिए हम काम करना जारी रखेंगे और इस मुद्दे पर पाकिस्तानी साझेदारों के साथ संवाद जारी रखेंगे।’’

पिछले सप्ताह पाकिस्तानी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोइद यूसुफ ने अमेरिका के सुरक्षा सलाहकार जेक सुलीवन से मुलाकात की थी।

प्राइस ने कहा,‘‘ (पाकिस्तानी) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने विदेश मंत्री (टोनी ब्लिंकन) से मुलाकात नहीं की।’’

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया के संबंध में चीन के हालिया बयान का जिक्र किया कि शांति प्रक्रिया अफगान नीत और अफगान स्वामित्व वाली होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘ तो हितों में कहीं न कहीं मेल है,खासतौर पर उन क्षेत्रों में कि हम अफगानिस्तान में चाहते हैं, पीआरसी (पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना) अफगानिस्तान में क्या चाहता है और सीमाई अंतरराष्ट्रीय समुदाय अफगानिस्तान में क्या चाहते हैं। हम साझा लक्ष्यों को हासिल करने के लिए साथ मिल कर काम करने के वास्ते तरीकों की तलाश जारी रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!