लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान को मानवीय सहायता उपलब्ध कराने संबंधी सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का पाक ने स्वागत किया

By भाषा | Updated: December 23, 2021 22:50 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 23 दिसंबर पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा स्वीकार किए उस प्रस्ताव का स्वागत किया है, जिसमें अफगानिस्तान को मानवीय और अन्य सहायता भेजे जाने की अनुमति प्रदान की गई है। साथ ही इसे सही दिशा में बढ़ाया गया कदम करार दिया है।

सुरक्षा परिषद ने बुधवार को अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के लिए प्रतिबंधों से छूट देने संबंधी प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव में यह रेखांकित किया गया है कि सुरक्षा परिषद को प्रदान की जाने वाली सहायता की निगरानी के साथ ही कोष के सही उपयोग को सुनिश्चित करना चाहिए।

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा, '' यह प्रस्ताव बेहद अहम समय पर आया है और अफगानिस्तान के लोगों की सहायता के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा महसूस की गई तात्कालिकता की भावना को दर्शाता है जो दशकों लंबे संघर्ष के चलते दुश्वारियां झेल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा