लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के साथ अपने पुराने संबंधों को मजबूत करना चाहता है पाकिस्तान : कुरैशी

By भाषा | Updated: November 23, 2021 00:49 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 22 नवंबर पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सोमवार को कहा कि उनका देश अमेरिका के साथ अपने पुराने संबंधों को और अधिक मजबूत करना चाहता है।

कुरैशी ने अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की समिति (एचएफएसी) के अध्यक्ष ग्रेगरी मीक्स और एचएफएसी की एशिया उपसमिति के अध्यक्ष अमी बेरा के साथ अपनी बैठक के दौरान यह टिप्पणी की।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक कुरैशी ने पाकिस्तान की यात्रा पर आए अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पाकिस्तान अमेरिका के साथ अपने पुराने संबंधों को महत्व देता है और इस रिश्ते को और मजबूत तथा व्यापक बनाना चाहता है।

कुरैशी ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान भू-अर्थशास्त्र की अनिवार्यता का अनुसरण कर रहा है और देश को व्यापार, निवेश और वित्त का केंद्र बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने अमेरिकी कंपनियों को अन्य बढ़ते क्षेत्रों से लाभांश प्राप्त करने के अलावा, पाकिस्तान के आईटी और स्वास्थ्य क्षेत्रों में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला