लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के साथ दीर्घकालिक, बहुआयामी संबंध चाहता है पाकिस्तान: सेना प्रमुख बाजवा

By भाषा | Updated: August 14, 2021 00:38 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 13 अगस्त पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने शुक्रवार को कहा कि इस्लामाबाद अमेरिका के साथ दीर्घकालिक और बहुआयामी संबंध चाहता है।

बाजवा ने पाकिस्तान में अमेरिका की राजदूत से मुलाकात की और पारस्परिक हित के मुद्दों और अफगानिस्तान में सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की। सेना ने कहा कि पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास प्रभारी एंजेला एगेलर ने रावलपिंडी में सेना के मुख्यालय में सेना प्रमुख (सीओएएस) बाजवा से मुलाकात की।

बयान में कहा गया कि बैठक के दौरान दोनों देशों के आपसी हित के मामलों, अफगानिस्तान में मौजूदा सुरक्षा स्थिति तथा विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की गई। बयान के अनुसार, ‘‘सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान अमेरिका के साथ दीर्घकालिक और बहुआयामी टिकाऊ संबंध बनाए रखना चाहता है।’’

बाजवा ने यह भी कहा कि पाकिस्तान अफगान शांति प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध है और शांतिपूर्ण समाधान के लिए सभी हितधारकों के साथ काम करना जारी रखेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें