लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान : दूषित शराब पीने से दो नाइजीरियाई नागरिकों की मौत

By भाषा | Updated: December 27, 2021 19:13 IST

Open in App

लाहौर, 27 दिसंबर लाहौर में दूषित शराब पीने के बाद दो नाइजीरियाई नागरिकों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान ऑस्कर स्कारमाडुका और कलोवावागो के रूप में हुई है। दोनों कारोबार के सिलसिले में कुछ समय से लाहौर में रह रहे थे। शनिवार को उन्होंने मेथनॉल मिली हुई दूषित शराब पी ली थी, जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। उनके शवों को जिन्ना अस्पताल लाहौर के शवगृह भेज दिया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि दोनों चचेरे भाई थे और उनके परिवार ने उनके पोस्टमॉर्टम के लिए एक आवेदन जमा किया है।

अधिकारी ने कहा कि दोनों पुरुषों ने मेथनॉल मिली दूषित शराब का सेवन किया।

उन्होंने कहा, “हालांकि, मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा। यहां आम बात है कि कुछ लोग मेथनॉल मिलाकर शराब बनाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला