लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: इमरान खान और बुशरा के वैवाहिक जीवन विवादित कार्यक्रम दिखाने वाले टीवी चैनल पर 10 लाख रुपए का जुर्माना

By भाषा | Updated: April 27, 2019 20:48 IST

पीसीबी के पूर्व पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी ने एक टीवी चैनल पर दावा किया था कि इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा के सम्बन्ध ठीक नहीं चल रहे।

Open in App

 पाकिस्तान में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की नियामक संस्था पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी (पेमरा) ने प्रधानमंत्री इमरान खान के वैवाहिक जीवन पर एक कार्यक्रम प्रसारित करने वाले एक निजी टीवी चैनल पर शनिवार को 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। इस कार्यक्रम में दावा किया गया था कि इमरान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी के रिश्तों में खटास आ गई है।

पेमरा ने चैनल को यह निर्देश भी दिया कि वह प्राइम टाइम में उसी अंदाज में अपने दर्शकों से सात दिनों के भीतर माफी मांगे, जिस अंदाज में उसने आरोपों का प्रसारण किया था। यह कार्यक्रम प्राइम टाइम में ही दिखाया गया था।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी ने ‘चैनल 24 न्यूज’ पर 30 मार्च को प्रसारित कार्यक्रम ‘नजम सेठी के साथ’ में खुलासा किया था कि इमरान और उनकी तीसरी पत्नी के बीच गंभीर मतभेद पैदा हो गए हैं। सेठी ने प्राइम टाइम में प्रसारित किए गए अपने कार्यक्रम में यह दावा भी किया था कि इमरान की पिछली दो शादियों की तरह उनकी तीसरी शादी भी टूट सकती है।

इस विवादित कार्यक्रम के प्रसारण के बाद इमरान ने पेमरा की शिकायत परिषद में एक शिकायत दाखिल की थी। इमरान की शिकायत पर सुनवाई करने के बाद पेमरा ने चैनल को आदेश दिया कि वह सात दिनों के भीतर पेमरा के पक्ष में 10 लाख रुपए का जुर्माना अदा करे।

पेमरा ने चैनल और एंकर (सेठी) को यह निर्देश भी दिया कि वह सात दिनों के भीतर प्राइम टाइम के दौरान उसी अंदाज में अपने दर्शकों से माफी मांगे, जिस अंदाज में उसने आरोपों का प्रसारण किया था। पेमरा ने टीवी चैनल को यह निर्देश भी दिया कि वह चैनल की स्क्रीन पर पट्टियां चलाकर अपने दर्शकों को बताए कि उसने पीएम इमरान खान के बारे में गलत खबर दिखाई थी।

नियामक संस्था ने कहा कि चैनल ने यदि उसके आदेशों का पूर्ण या आंशिक रूप से पालन नहीं किया तो ‘नजम सेठी के साथ’ नाम के कार्यक्रम के प्रसारण पर 30 दिनों तक रोक लगी रहेगी।

संस्था ने कहा कि यदि चैनल ने निर्देश नहीं माने तो यह समझा जाएगा कि चैनल जानबूझकर आदेश को धता बता रहा है और इसके बाद लाइसेंस निलंबित करने और रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सेठी के कथित खुलासे के बाद इमरान ने बयान जारी कर कहा था कि वह अपनी पत्नी बुशरा बीबी के साथ खुशी-खुशी रह रहे हैं और अपनी आखिरी सांस तक उनके साथ रहेंगे।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल