लाइव न्यूज़ :

साथ आए पाकिस्तान, तुर्की और मलेशिया, शुरू करेंगे इस्लामी टीवी चैनलः पाक पीएम इमरान खान

By भाषा | Updated: September 29, 2019 00:19 IST

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74 वें सत्र में शामिल होने न्यूयॉर्क आए प्रधानमंत्री खान ने कहा कि इस्लामी इतिहास से दुनिया को अवगत कराने के लिए चैनल पर मुसलमानों से संबंधित कार्यक्रमों और फिल्मों का प्रसारण किया जाएगा।

Open in App

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि इस्लाम को लेकर गलत धारणाओं को दूर करने और चुनौतियों से निपटने के लिए पाकिस्तान, तुर्की और मलेशिया ने साथ मिलकर अंग्रेजी भाषी इस्लामी टेलीविजन चैनल शुरू करने का फैसला किया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74 वें सत्र में शामिल होने न्यूयॉर्क आए प्रधानमंत्री खान ने कहा कि इस्लामी इतिहास से दुनिया को अवगत कराने के लिए चैनल पर मुसलमानों से संबंधित कार्यक्रमों और फिल्मों का प्रसारण किया जाएगा।

खान ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन, प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद और मैंने आज बैठक की। इस बैठक में इस्लाम को लेकर बनी गलत धारणाओं को दूर करने और हमारे महान धर्म इस्लाम के बारे में एक अंग्रेजी चैनल शुरू करने का फैसला किया गया।’’

उन्होंने कहा कि मुसलमानों के खिलाफ गलतफहमी को दूर किया जाएगा, ईशनिंदा के मुद्दे को सही संदर्भ में प्रस्तुत किया जाएगा, अपने लोगों को शिक्षित, अवगत कराने के लिए मुस्लिम इतिहास पर सीरीज और फिल्मों का निर्माण किया जाएगा। मीडिया की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान, तुर्की की सह मेजबानी में ‘नफरती भाषणों का प्रतिकार’ विषय पर प्रधानमंत्री खान गोलमेज चर्चा में उपस्थित हुए ।

अपने संबोधन में खान ने नफरत भरे भाषणों का प्रतिकार, इस्लाम को लेकर गलत धारणा को दूर करने के लिए प्रभावी उपायों पर जोर देते हुए कहा कि दोनों चुनौतियों का समाधान करने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी समुदाय के हाशिए पर जाने से कट्टरता बढ़ सकती है। तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन ने घृणा भाषण को इंसानियत के खिलाफ सबसे जघन्य अपराध बताया।

टॅग्स :पाकिस्तानइस्लामइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?