UN ने पाकिस्तानी ट्रेन हमले में फंसे यात्रियों की जल्द रिहाई की दी चेतावनी, कड़ी निंदा करते हुए दी प्रतिक्रिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2025 09:45 IST2025-03-12T09:44:14+5:302025-03-12T09:45:07+5:30

Pakistan Train Attack: बुधवार सुबह तक कम से कम 16 आतंकवादी मारे गए और 104 यात्रियों को सुरक्षा बलों ने बचा लिया।

Pakistan Train Attack UN chief condemns attack on train | UN ने पाकिस्तानी ट्रेन हमले में फंसे यात्रियों की जल्द रिहाई की दी चेतावनी, कड़ी निंदा करते हुए दी प्रतिक्रिया

UN ने पाकिस्तानी ट्रेन हमले में फंसे यात्रियों की जल्द रिहाई की दी चेतावनी, कड़ी निंदा करते हुए दी प्रतिक्रिया

Pakistan Train Attack: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक ट्रेन पर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है और बंधक बनाए गए लोगों को तत्काल रिहा किए जाने का आह्वान किया। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने जोर देकर कहा कि आम नागरिकों पर हमले अस्वीकार्य हैं। महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘महासचिव पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ट्रेन का अपहरण किए जाने की कड़ी निंदा करते हैं।’’

बयान में कहा गया कि गुतारेस बंधक बनाए गए लोगों के बारे में बहुत चिंतित हैं और उनकी तत्काल रिहाई का आह्वान करते हैं। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को एक सुरंग में बलूच आतंकवादियों द्वारा एक यात्री ट्रेन पर हमला किए जाने के बाद सुरक्षा बलों ने कम से कम 16 आतंकवादियों को मार गिराया और 104 यात्रियों को बचा लिया।

‘बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी’ (बीएलए) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। बीएलए ने एक बयान में चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तानी सेना ने कोई अभियान शुरू किया तो ‘‘सभी बंधकों को मार दिया जाएगा।’’ इस समूह पर पाकिस्तान, ब्रिटेन और अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया हुआ है।

Web Title: Pakistan Train Attack UN chief condemns attack on train

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे