लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के सिंध में बड़ा रेल हादसा, दो ट्रेनों में टक्कर, 30 लोगों की मौत, कई घायल

By विनीत कुमार | Updated: June 7, 2021 08:48 IST

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रेल हादसा सोमवार तड़के हुआ। अभी कम से कम 30 लोगों की मौत की सूचना सामने आई है। वहीं करीब 50 लोग घायल है। ये संख्या अभी और बढ़ सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के सिंध प्रांत के घोटकी जिले में सोमवार तड़के हुए बड़ा रेल हादसास्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार दो एक्सप्रेस ट्रेनों में टक्कर, दोनों ट्रेन कराची जा रही थींकई लोग अभी भी ट्रेन की बोगियों में फंसे हुए हैं, उन्हें निकालने का प्रयास जारी

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बड़ा रेल हादसा हुआ है। इसमें अब तक कम से कम 30 लोगों की मौत की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार दक्षिणी पाकिस्तान के हिस्से में ये घटना हुई है जब दो एक्सप्रेस ट्रेन आपस में टकरा गईं। इस बीच स्थानीय पुलिस और राहत बचाव के लिए टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार मिलात एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी और कुछ देर बाद ही उसी पटरी पर आ रही सर सैयद एक्सप्रेस ने इसे टक्कर मार दी। इसके बाद जानकारी मिलते ही आस पास के गांववाले सहित पुलिस की टीम और अन्य अधिकारी जुट गए और बचाव कार्य शुरू किया गया। 

फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि पटरी से ट्रेन कैसे उतरी और फिर दूसरी ट्रेन से कैसे टक्कर हो गई। पटरी से उतरी ट्रेन सरगोधा से कराची जा रही थी जबकि सर सैयद एक्सप्रेस लाहौर से कराची  जा रही थी। 

पाकिस्तान: सिंध के घोटकी जिले में हुआ रेल हादसा

पाकिस्तान के अखबार 'द डॉन' के अनुसार जहां हादसा हुआ है वह जगह घोटकी जिले में है। ये हादसा सोमवार तड़के हुआ। इस बीच घोटकी, ढारकी, ओबारो और मिरपुर मथेलो में अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है और तत्काल डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को अस्पताल बुलाया गया है।

घोटकी के डिप्टी कमिश्नर उस्मान अब्दुल्ला के अनुसार कम से कम 30 लोगों की जान इस घटना में चली गई है और 50 लोग घायल हैं। ये संख्या अभी और बढ़ सकती है। वहीं कई लोग अभी भी ट्रेन की बोगियों में फंसे हुए हैं जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

टॅग्स :पाकिस्तानरेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?