लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में 12 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चों का टीकाकरण शुरू होगा

By भाषा | Updated: September 28, 2021 15:01 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 28 सितंबर (एपी) पाकिस्तान के योजना मंत्री ने कहा है कि सरकार 12 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चों को कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने के वास्ते टीकाकरण अभियान शुरू करेगी।

मंत्री असद उमर ने 12 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चों के टीकाकरण अभियान शुरू करने की घोषणा मंगलवार को की। यह घोषणा ऐसे समय में हुयी है जब देशभर में संक्रमण से होने वाले मौत की संख्या में कमी आयी है।

उमर ने ट्वीट किया कि पाकिस्तान जल्द ही बच्चों के लिये टीकाकरण अभियान की शुरूआत करेगा। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इसकी शुरुआत कब से होगी।

पाकिस्तान में अभी किशोरों एवं वयस्कों को टीका लगाया जा रहा है।

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1400 नये मामले सामने आये और महामारी से 41 और लोगों की मौत हो गयी।

इस साल जुलाई के बाद यह पहला मौका है जब देश में एक दिन में संक्रमण के मामले 1500 से कम दर्ज किये गये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?