लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान आर्थिक संकट के समाधान के लिए मित्र देशों और IMF से मांगेगा मदद

By भाषा | Updated: October 11, 2018 05:07 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था की स्थिरता के लिये वह जल्द ही देश के समक्ष पूरी योजना रखेंगे जिसमें उन कदमों का जिक्र होगा जिन्हें सरकार आगे उठायेगी। 

Open in App

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार (10 अक्टूबर) को देशवासियों को आश्वासन दिया कि भुगतान संतुलन के संकट से बाहर निकलने के लिये उनकी सरकार मित्र देशों और आईएमएफ दोनों से ही मदद मांगेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सामने दो विकल्प हैं: पहला, हम मित्र देशों के पास जायें और उनसे कमी को पूरा करने के लिये कहें, दूसरा विकल्प है कि हम अंतरराष्टूीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास जायें।’’ 

खान ने यहां नया पाकिस्तान आवासीय कार्यक्रम की शुरुआत करते हुये कहा, ‘‘सरकार ने फैसला किया है कि वह दोनों विकल्पों को अपनायेगी।’’ नया पाकिस्तान आवासीय कार्यक्रम के तहत आने वाले पांच साल में निम्न आय वर्ग के लोगों के लिये 50 लाख मकान बनाये जायेंगे। यह उनकी सरकार की अग्रणी योजना है। 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था की स्थिरता के लिये वह जल्द ही देश के समक्ष पूरी योजना रखेंगे जिसमें उन कदमों का जिक्र होगा जिन्हें सरकार आगे उठायेगी। 

खान ने कहा कि पिछली सरकारों की वजह से देश पर कर्ज का बोझ है। इस कर्ज का भुगतान करने के लिये उनकी सरकार को और कर्ज लेने पर मजबूर होना पड़ रहा है। ‘‘हम इससे बाहर निकलेंगे। मैं देश को इससे बाहर निकालूंगा।’’ 

पाकिस्तान के वित्त मंत्री असद उमर ने सोमवार को कहा था कि पाकिस्तान 6 से 7 अरब डालर के राहत पैकेज के लिये आईएमएफ के पास जायेगा ताकि बढ़ते भुगतान संकट की समस्या से पार पाया जा सके। 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला