लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 4700 पार, चीन से मिल रही है मदद

By भाषा | Updated: April 11, 2020 14:01 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामले करीब 17 लाख हो गए हैं, जबकि एक लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. दुनियाभर के 209 देशों में कोरोना वायरस से संक्रमण (कोविड-19) के कम से कम 17, 03,018 मामले दर्ज किए गए हैं और अब तक 102,843 लोगों की मौत हो चुकी है.

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में अब तक कोरोना वायरस से 71 लोगों की मौत हुई है, पाक भी कोरोना वायरस के केसों में बढ़ोत्तरी हो रही हैपंजाब प्रांत में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले आए हैं जबकि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कोविड-19 के 34 मामले हैं।

पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ कर 4,788 हो गए हैं ऐसे में चीन महामारी से निजात पाने के लिए अपने मित्र देश को और चिकित्सा सहायता भेज रहा है। देश में अब तक संक्रमण से 71 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने अपनी बेवसाइट में जानकारी दी कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 4,788 हो गई जिनमें संक्रमण के 190 नए मामले हैं।

पाकिस्तान में पचास लोगों की हालत नाजुक है वहीं 762 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार पंजाब में 2,336 ,सिंध में 1,214 ,खैबर-पख्तुनख्वा में 656 ,बलोचिस्तान में 220 ,गिलगित-बाल्टिस्तान में 215 ,इस्लामाबाद में 215 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में संक्रमण के 34 मामले हैं।

इस बीच चीन पाकिस्तान की सहायता के लिए और चिकित्सा सामग्री भेज रहा है। चीन में पाकिस्तान की राजदूत नगमाना हाशमी ने बताया कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का विशेष विमान चीन से चिकित्सा से जुड़े सामान ले कर आ रहा है। दो दिन में यह दूसरा विमान है जो यहां चिकित्सा सहायता ले कर आ रहा है।

हाशमी ने ट्वीट किया,‘‘पीआईए का विशेष विमान 50 वेंटिलेटर, पीपीई और अन्य उपकरण ले कर चेंग्दू से इस्लामाबाद के लिए आज रवाना हो गया।’’ विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार को अधिकारियों के साथ एक बैठक करके अन्य देशों में फंसे अपने नागरिकों को वापस लाने के तरीकों पर विचार विमर्श किया। प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों से अधिकारिक दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?