लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के पड़ोसी मुल्कों के साथ बैठक करेगा पाकिस्तान

By भाषा | Updated: September 8, 2021 13:23 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, आठ सितंबर पाकिस्तान अफगानिस्तान के पड़ोसी मुल्कों के विदेश मंत्रियों के साथ बुधवार को ऑनलाइन बैठक करेगा और युद्ध प्रभावित देश के वर्तमान हालात पर चर्चा करेगा।

विदेश कार्यालय ने यह जानकारी दी। कार्यालय के अनुसार पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे ,जिसमें चीन, ईरान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल होंगे।

अफगान मुद्दे पर विदेश मंत्री स्तर की यह बैठक पाकिस्तान के आमंत्रण पर हो रही है।

विदेश कार्यालय ने कहा, ‘‘ बैठक में अफगानिस्तान में पैदा हो रहे हालात की समीक्षा की जाएगी ताकि साझा चुनौतियों से निपटा जा सके, साथ ही क्षेत्रीय स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए उभर रहे अवसरों की भी पहचान करने पर बातचीत होगी।’’

उम्मीद की जा रही है कि यह बैठक अफगानिस्तान के पड़ोसियों को शांतिपूर्ण तथा स्थिर अफगानिस्तान के साझा लक्ष्यों को प्राप्त करने के अवसर प्रदान करगी, जो मजबूत आर्थिक संबंधों के लिए अहम है।

यह बैठक पांच सितंबर को विशेष प्रतिनिधियों अथवा राजदूत स्तर की हुई चर्चा को ही आगे बढ़ाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं