लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान को एस्ट्राजेनेका टीके की 28 लाख खुराक कोवैक्स से मिलेंगी

By भाषा | Updated: February 19, 2021 15:44 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 19 फरवरी पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री फैजल सुल्तान ने कहा है कि देश को अंतरराष्ट्रीय टीका गठबंधन कोवैक्स से 2 मार्च को ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका कोरोना वायरस टीके की 28 लाख खुराक प्राप्त होंगी।

पाकिस्तान ने 65 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है।

पाकिस्तान ने अपने सहयोगी चीन द्वारा दान किए गए साइनोफार्म टीके की 500,000 खुराक के साथ इस महीने कोरोना वायरस निरोधक टीकाकरण अभियान शुरू किया था।

पाकिस्तान ने कहा है कि वह अगले महीने के पहले सप्ताह में 65 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करेगा।

सुल्तान ने कहा कि कोवैक्स दो मार्च को ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका की 28 लाख खुराक प्रदान करेगा, जिससे वृद्धों का टीकाकरण हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान उन 65 देशों में शामिल है, जहां टीकाकरण शुरू हो चुका है, जबकि 110 देशों में यह प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि अब तक 52,000 स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है क्योंकि अभी तक जिन 12,488 लोगों की मृत्यु हुई हैं उनमें से अधिकतर इस आयु वर्ग से हैं।’’

इस बीच, देश में शुक्रवार को कोविड​​-19 के 1,245 नए मामले सामने आए, जिससे देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,68.506 हो गई। साथ ही 40 और मरीजों की मौत भी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा