पाकिस्तान प्राचीन हिंगलाज माता के मंदिर का कराएगी जीर्णोद्धार, शक्तिपीठों में से एक है हिंगलाज देवी

By भाषा | Updated: September 6, 2019 02:31 IST2019-09-06T02:31:26+5:302019-09-06T02:31:26+5:30

हिंगलाज माता का मंदिर, पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रान्त के हिंगलाज में हिंगोल नदी के तट पर स्थित है। ये एक हिन्दू मंदिर है। यह हिन्दू देवी सती को समर्पित इक्यावन शक्तिपीठों में से एक है।

Pakistan to Develop Ancient Hindu temple Hinglaj Mata in Restive Balochistan | पाकिस्तान प्राचीन हिंगलाज माता के मंदिर का कराएगी जीर्णोद्धार, शक्तिपीठों में से एक है हिंगलाज देवी

पाकिस्तान प्राचीन हिंगलाज माता के मंदिर का कराएगी जीर्णोद्धार, शक्तिपीठों में से एक है हिंगलाज देवी

पाकिस्तान सरकार अशांत बलूचिस्तान प्रांत में स्थित प्राचीन हिन्दू गुफा मंदिर का जीर्णोद्धार कराएगी। एक्सप्रेस ट्रिब्यून में बृहस्पतिवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक, श्री हिंगलाज माता मंदिर के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री जाम कमाल खान से मुलाकात की थी और उनसे मंदिर में उपलब्ध सुवधियों को लेकर चर्चा की, खासकर अप्रैल के दौरान जब पवित्र स्थल में हजारों तीर्थ यात्री आते हैं। यह मंदिर हिंगोल नदी के तट पर एक पहाड़ी की गुफा में स्थित है।

खबर में कहा गया है कि पाकिस्तानी अधिकारी हिंगलाज माता के मंदिर का जीर्णोद्धार कराएंगे। मंदिर के प्रतिनिधिमंडल ने हिंगोल राष्ट्रीय उद्यान जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए सुविधायों को बेहतर बनाने के लिए निधि जारी करने के सरकार के फैसले की सराहना की। हिंगोल राष्ट्रीय उद्यान में मंदिर स्थित है। 

हिंगलाज माता के मंदिर के बारे में जानें? 

हिंगलाज माता का मंदिर, पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रान्त के हिंगलाज में हिंगोल नदी के तट पर स्थित है। ये एक हिन्दू मंदिर है। यह हिन्दू देवी सती को समर्पित इक्यावन शक्तिपीठों में से एक है। यहाँ इस देवी को हिंगलाज देवी या हिंगुला देवी भी कहते हैं। इस मन्दिर को नानी मन्दिर के नामों से भी जाना जाता। पिछले तीन दशकों में ये जगह काफी लोकप्रिय हुई है। यह पाकिस्तान के कई हिंदू समुदायों के बीच आस्था का केन्द्र बन गया है। 

Web Title: Pakistan to Develop Ancient Hindu temple Hinglaj Mata in Restive Balochistan

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे