लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के साथ सीमा पर बाड़बंदी जून अंत तक पूरी करेगा पाकिस्तान : मंत्री

By भाषा | Updated: June 20, 2021 15:05 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 20 जून अमेरिकी सेना की वापसी के कारण अफगानिस्तान में अनिश्चितता के मद्देनजर पाकिस्तान ने घोषणा की है कि वह जून के अंत तक इस युद्धग्रस्त देश के साथ अपनी सीमा पर बाड़बंदी पूरी कर लेगा।

डॉन अखबार की खबर के मुताबिक, गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने रविवार को संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली में यह टिप्पणी की।

मंत्री ने सदन को बताया कि अफगानिस्तान के साथ सीमा पर बाड़बंदी का 88 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है और बाकी का काम 30 जून तक पूरा कर लिया जाएगा।

सीमा पार से हमले बढ़ने के बाद मार्च 2017 में अफगानिस्तान के साथ लगती 2,640 किलोमीटर लंबी सीमा पर बाडबंदी का काम शुरू किया गया था । पाकिस्तान की अफगानिस्तान के साथ लंबी सीमा है जो पर्वतीय क्षेत्रों तक फैली है और सीमा के एक बड़े हिस्से पर गश्त नहीं की जाती।

निगरानी कैमरे और इंफ्रारेड डिटेक्टर्स लगाए गए हैं और बाड़ पर करीब 1,000 जांच चौकियां सुरक्षा प्रणाली का हिस्सा हैं। सीमा पार से आवाजाही केवल 16 निर्धारित क्रॉसिंग से ही संभव हो पाएगी।

शुरुआत में यह काम अप्रैल 2021 तक पूरा होना था लेकिन कुछ देरी के कारण अब सरकार जून के अंत तक काम पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान अमेरिकी सेना की वापसी के कारण पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा मजबूत करने पर काम कर रहा है। अमेरिकी सेना की वापसी से पहले से ही अस्थिर अफगानिस्तान में सुरक्षा हालात और बिगड़ने की आशंका है जिसका असर पाकिस्तान पर भी पड़ सकता है।

अमेरिकी सेना की वापसी के संदर्भ में अफगानिस्तान में स्थिति की ओर इशारा करते हुए मंत्री ने कहा कि अगले दो से तीन महीने पाकिस्तान के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ‘‘अभी अफगानिस्तान में करीब 38 स्थानों पर लड़ाई चल रही है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि 2,400 अफगान सुरक्षा कर्मी तालिबान में शामिल हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला