लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान फाइजर टीके की 1.3 करोड़ खुराकें खरीदेगा

By भाषा | Updated: June 22, 2021 16:14 IST

Open in App

सज्जाद हुसैन

इस्लामाबाद, 22 जून पाकिस्तान ने अमेरिकी कोविड टीके की 1.3 करोड़ खुराकें खरीदने के लिए फाइजर के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। मंगलवार को मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है।

‘डॉन’ अखबार ने खबर दी है कि फाइजर-बायोएनटेक टीके की 1.3 करोड़ खुराकों की आपूर्ति के लिए फाइजर पाकिस्तान और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के बीच सोमवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। खबर के मुताबिक, इन खुराकों की आपूर्ति 2021 के दौरान करने की योजना है।

फाइजर पाकिस्तान के देश प्रबंधक सैयद मोहम्मद वजीहुद्दीन ने एक बयान में कहा, “हम पाकिस्तानी सरकार के साथ काम करके बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हम पाकिस्तान के लोगों तक जल्द से जल्द कोविड-19 टीका पहुंचाने के लिए हमारे साझा लक्ष्य की ओर हमारे वैज्ञानिक और विनिर्माण संसाधनों को लगाने को तैयार हैं।”

बायोएनटेक में मुख्य व्यवसायी एवं प्रमुख ‍वाणिज्य अधिकारी सीन मेरेट ने उनमें भरोसा जताने और समर्थन करने के लिए पाकिस्तानी सरकार का आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआईएच) के मुताबिक, एनआईएच में 57 देशों के कुल 630 राजनयिकों और संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के कर्मचारियों को टीका लगाया गया है।

एनआईएच के एक अधिकारी ने नाम न छापने की गुजारिश पर बताया कि नियमों के अनुसार, सिर्फ पाकिस्तानी नागरिक ही मुफ्त टीके के हकदार थे, लेकिन पिछले महीने राजनयिकों और संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के कर्मचारियों को इस सुविधा का लाभ उठाने की इजाजत देने का फैसला किया गया। एक सवाल के जवाब में, अधिकारी ने कहा कि राजनयिकों को उपलब्ध टीकों में से विकल्प दिया गया था और अधिकतर ने चीनी टीकों का विकल्प चुना था।

इस बीच अमेरिकी दूतावास ने बताया कि पाकिस्तान को यूएसएआईडी पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिकी सरकार द्वारा दान दिए गए आपातकालीन चिकित्सा उपकरणों की दूसरी खेप मिल गई है।

दूसरी ओर, प्रधानमंत्री के विशेष सहायक, स्वास्थ्य, डॉ फैसल सुल्तान ने कहा, “देश में 2,000 से अधिक टीकाकरण केंद्र हैं और हर केंद्र पर आगंतुकों की संख्या अलग अलग होती है। कुछ केंद्रों में टीकों की कमी हो सकती है।”

इस बीच पाकिस्तान में मंगलवार को कोरोना वायरस के आठ महीनों में सबसे कम मामले सामने आए।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 663 मरीज मिले जो पिछले साल 20 अक्टूबर के बाद सबसे कम हैं जब 660 संक्रमित मिले थे। पाकिस्तान में इस अवधि में 27 और मरीजों की मौत हुई जिसके बाद मृतक संख्या 22,034 पहुंच गई तथा कुल मामले 9,49,838 हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें