लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में भारतीय गाने पर बच्चों ने किया डांस, स्कूल का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड

By भाषा | Updated: February 17, 2019 11:15 IST

डीआईआरपीआईएस के रजिस्ट्रार राफिया जावेद के मुताबिक, ‘‘शैक्षणिक संस्थानों में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना पाकिस्तान की राष्ट्रीय गरिमा के खिलाफ है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’’ 

Open in App

पाकिस्तान के कराची में एक सांस्कृतिक समारोह के दौरान कुछ छात्रों द्वारा एक भारतीय गाने पर नृत्य करने और भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराने का मामला सामने आने के बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने स्कूल का पंजीकरण निलंबित कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि इस घटना से ‘‘राष्ट्रीय गरिमा’’ को ठेस पहुंची है। 

स्कूल के मालिक को बुधवार को कारण बताओ नोटिस जारी कर कहा गया कि वह निजी संस्थान निरीक्षण एवं पंजीकरण निदेशालय सिंध (डीआईआरपीआईएस) के समक्ष पेश हों। 

दि न्यूज इंटरनेशनल की खबर के मुताबिक, पिछले हफ्ते यह घटना उस वक्त सामने आई जब कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इस घटना की काफी आलोचना कर रहे हैं। 

खबर के मुताबिक, भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के आरोप में ‘मामा बेबी केयर कैंब्रिज स्कूल’ का पंजीकरण निलंबित कर दिया गया है। 

डीआईआरपीआईएस ने स्कूल के विवादित कार्यक्रम की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई है। 

विवादित कार्यक्रम में छात्र एक भारतीय गाने पर नृत्य कर रहे थे और पीछे के हिस्से में भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे थे। 

डीआईआरपीआईएस के रजिस्ट्रार राफिया जावेद के मुताबिक, ‘‘शैक्षणिक संस्थानों में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना पाकिस्तान की राष्ट्रीय गरिमा के खिलाफ है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’’ 

यह कार्रवाई तब की गई जब निदेशालय को पता चला कि स्कूल ने ‘‘जानबूझकर’’ ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया। 

स्कूल के मालिक से कहा गया है कि वह नोटिस प्राप्त करने के तीन दिनों के भीतर इस मामले पर अपना रुख साफ करें, वरना स्कूल का पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा। 

बहरहाल, इस मामले पर स्कूल के मालिक ने न तो निदेशालय को जवाब दिया और न ही अधिकारियों के समक्ष पेश हुए, जिसके कारण स्कूल का पंजीकरण निलंबित कर दिया गया। 

जावेद ने कहा कि यह बहुत संवेदनशील मामला है जिससे जनाक्रोश भड़क सकता है।

स्कूल की उप-प्रधानाचार्य फातिमा ने कहा कि पिछले हफ्ते स्कूल प्रबंधन ने छात्रों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया ताकि उन्हें अलग-अलग देशों की संस्कृतियों के बारे में जागरूक किया जा सके। 

फातिमा ने बताया कि इस कार्यक्रम में छात्रों ने सऊदी अरब, अमेरिका, मिस्र, पाकिस्तान, भारत एवं अन्य देशों की संस्कृतियों पर प्रस्तुतियां दी। लेकिन कुछ पत्रकारों ने मामले को तोड़-मरोड़कर पेश किया और कार्यक्रम के एक खास हिस्से का जिक्र किया ताकि स्कूल को निशाना बनाया जा सके।  

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?