लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान को झटका, नहीं बढ़ेगा पाक सैन्य प्रमुख बाजवा का कार्यकाल, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया फैसला

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 26, 2019 12:42 IST

पाक सुप्रीम कोर्ट ने कहा, कैबिनेट के 25 सदस्यों में से महज 11 लोगों ने पाक सेना प्रमुख के कार्यकाल को विस्तार देने की मंजूरी दी है जो कि बहुमत का फैसला नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा के कार्यकाल को बढ़ाए जाने को लेकर दी गई अधिसूचना को वहां के सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है। पाक सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से बाजवा के कार्यकाल को बढ़ाए जाने का मामला अधर में लटक गया है।

पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा के कार्यकाल को बढ़ाए जाने को लेकर दी गई अधिसूचना को वहां के सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है। पाक सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से बाजवा के कार्यकाल को बढ़ाए जाने का मामला अधर में लटक गया है। इस मामले को लेकर फिलहाल पाक सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 27 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। पाक सुप्रीम कोर्ट ने कहा, कैबिनेट के 25 सदस्यों में से महज 11 लोगों ने पाक सेना प्रमुख के कार्यकाल को विस्तार देने की मंजूरी दी है जो कि बहुमत का फैसला नहीं है।

बता दें कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा को प्रधानमंत्री इमरान खान का करीबी माना जाता है। इमरान खान जब प्रधानमंत्री बने थे तब कहा गया था कि उनकी पार्टी का सेना साथ मिला था। बाजवा का कार्यकाल नहीं बढ़ने पर पाकिस्तान और वहां की वर्तमान सरकार के झटका लग सकता है।

बता दें कि इसी वर्ष अगस्त में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का कार्यकाल तीन साल के लिए बढ़ा दिया गया था। अधिसूचना में कहा गया था, ‘‘ जनरल कमर जावेद बाजवा को मौजूदा कार्यकाल की समाप्ति की तारीख से और तीन साल का सेवा विस्तार दिया जाता है।’’

पाकिस्तान की मीडिया ने कहा था कि सुरक्षा माहौल के मद्देनजर बाजवा के कार्यकाल को विस्तार देने का फैसला किया गया। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया था कि बाजवा को लेकर फैसला प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा किया गया।

बता दें कि सजायाफ्ता पूर्व पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा जनरल बाजवा को नवंबर 2016 में सेना प्रमुख बनाया गया था। 58 साल के बाजवा के इसी वर्ष सेवानिवृत होने की संभावना थी।

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?