लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने ‘संघर्षविराम उल्लंघन’ पर भारत के वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया

By भाषा | Updated: November 23, 2020 16:19 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 23 नवंबर पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना द्वारा संघर्ष विराम समझौते का कथित तौर पर उल्लंघन किये जाने पर अपना विरोध जताने के लिए सोमवार को एक वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को तलब किया।

विदेश कार्यालय के मुताबिक रविवार को नियंत्रण रेखा के पास खुईराटा सेक्टर में भारतीय सैन्य बलों के द्वारा ‘‘बिना किसी उकसावे के अंधाधुंध गोलीबारी’’ में 11 नागरिकों की मौत हो गयी।

विदेश कार्यालय ने आरोप लगाया कि भारत ने इस साल 2820 बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया, जिससे 26 लोगों की मौत हुई और 245 नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए ।

विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि भारत से 2003 के संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करने, इस घटना और संघर्षविराम उल्लंघन की ऐसी ही कई अन्य घटनाओं की जांच कराने तथा एलओसी एवं कामकाजी सीमा पर शांति बनाए रखने को कहा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?