लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत भरे भाषणों को लेकर भारतीय राजनयिक को तलब किया

By भाषा | Updated: December 27, 2021 21:44 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 27 दिसंबर पाकिस्तान ने सोमवार को भारत के विदेश मंत्रालय के प्रभारी उच्चायुक्त को तलब किया और हाल में हरिद्वार में आयोजित एक सम्मेलन में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा भड़काने के इरादे से दिये गए कथित नफरत भरे भाषणों पर चिंता व्यक्त की।

हरिद्वार में 16 से 19 दिसंबर के बीच वेद निकेतन धाम में आयोजित धर्म संसद में वक्ताओं ने मुसलमानों के खिलाफ कथित तौर पर नफरत फैलाने वाले भाषण दिये थे। इस कार्यक्रम का आयोजन गाजियाबाद में डासना मंदिर के पुरोहित यति नरसिंहानंद ने किया था। मुसलमानों के खिलाफ नफरत भरे भाषणों और हिंसा को बढ़ावा देने के लिये पुलिस की पहले ही नरसिंहानंद नजर है।

इस कार्यक्रम में, कई वक्ताओं ने कथित तौर पर भड़काऊ और नफरत भरे भाषण दिए, जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की हत्या का आह्वान किया गया था।

पाकिस्तान ने भारतीय पक्ष को बताया कि नागरिक समाज और देश के लोगों के एक वर्ग ने कथित घृणास्पद भाषणों को गंभीर चिंता के साथ देखा है।

पाकिस्तान विदेश कार्यालय के एक बयान के अनुसार, भारत के लिये यह बहुत ही निंदनीय बात है कि न तो आयोजकों ने कोई खेद व्यक्त किया है और न ही भारत सरकार ने उनकी निंदा की है। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं की है।

विदेश कार्यालय ने कहा कि मुसलमानों के खिलाफ हिंसा की लगातार घटनाओं ने "इस्लाम को लेकर डर की बिगड़ती प्रवृत्ति" को उजागर किया है और भारत में मुसलमानों के भाग्य के बारे में एक गंभीर तस्वीर पेश की है।

विदेश कार्यालय ने कहा कि भारत से इन घृणास्पद भाषणों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ व्यापक हिंसा की घटनाओं की जांच करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उपाय करने की उम्मीद है।

विदेश कार्यालय ने कहा कि भारत से इन घृणास्पद भाषणों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ व्यापक हिंसा की घटनाओं की जांच करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उपाय करने की उम्मीद की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना