लाइव न्यूज़ :

पाक ने ‘संघर्षविराम उल्लंघनों’ पर वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को तलब किया

By भाषा | Updated: August 1, 2019 17:19 IST

पाकिस्तान का कहना है कि इस तरह के कथित कदम क्षेत्रीय शांति के लिए खतरनाक हैं और ‘‘रणनीतिक गड़बड़ी’’ की स्थिति पैदा कर सकते हैं। एक सप्ताह में यह दूसरा मौका है जब पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने 30 जुलाई को नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी के लिए गौरव अहलूवालिया को तलब किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबयान में कहा गया कि नियंत्रण रेखा पर नौसेरी सेक्टर में गोलीबारी में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई थी।भारतीय बल भारी हथियारों और मोर्टार से नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा पर लगातार आम नागरिकों वाले क्षेत्रों को निशाना बना रहे हैं। 

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय जवानों द्वारा कथित तौर पर ‘‘बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन’’ किये जाने की निंदा करते हुए गुरुवार को भारत के उप उच्चायुक्त को तलब किया।

पाकिस्तान का कहना है कि इस तरह के कथित कदम क्षेत्रीय शांति के लिए खतरनाक हैं और ‘‘रणनीतिक गड़बड़ी’’ की स्थिति पैदा कर सकते हैं। एक सप्ताह में यह दूसरा मौका है जब पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने 30 जुलाई को नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी के लिए गौरव अहलूवालिया को तलब किया है।

इस घटना में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई थी। विदेश कार्यालय ने बयान में कहा गया कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) मोहम्मद फैसल (विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता) ने ‘‘अहलूवालिया को फिर से सम्मन किया और 30 जुलाई को भारतीय बलों द्वारा बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किये जाने की निंदा की।’’

बयान में कहा गया कि नियंत्रण रेखा पर नौसेरी सेक्टर में गोलीबारी में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि 15 अन्य घायल हुए थे। फैसल ने दावा किया कि भारतीय बल भारी हथियारों और मोर्टार से नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा पर लगातार आम नागरिकों वाले क्षेत्रों को निशाना बना रहे हैं। 

टॅग्स :पाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?