लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को तलब कर कहा- गुरुद्वारा में फोटोशूट एक ‘अलग-थलग घटना’

By भाषा | Updated: December 2, 2021 18:11 IST

Open in App

इस्लामाबाद, दो दिसंबर पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को यहां भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को विदेश मंत्रालय में तलब कर अपने विचार से अवगत कराया कि गुरुद्वारा दरबार साहिब में एक मॉडल के सिर ढंके बिना फोटोशूट कराने का मामला एक ‘अलग-थलग घटना’ थी।

भारत ने मंगलवार को नयी दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को तलब किया था और करतारपुर के गुरुद्वारा दरबार साहिब में पाकिस्तानी मॉडल सौलेहा के फोटोशूट पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे पवित्र स्थान की गरिमा का ‘अनादर’ बताया था।

गुरुद्वारा दरबार साहिब में सौलेहा के कपड़ों के एक पाकिस्तानी ब्रांड के लिए ‘‘बिना सिर ढंकने वाले’’ फोटोशूट ने सोमवार को सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी क्योंकि कई लोगों ने उन पर सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। मॉडल ने बाद में अपने इंस्टाग्राम पेज से अपनी तस्वीरें हटा दीं और माफी मांगी।

विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया और कहा गया कि यह ‘‘गुरुद्वारा दरबार साहिब में एक व्यक्ति से जुड़ी अलग-थलग घटना थी।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘भारतीय राजनयिक को बताया गया कि घटना से तेजी से निपटा गया और रुख स्पष्ट किया गया।’’ बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान अल्पसंख्यकों के अधिकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और पाकिस्तान में हर समुदाय के धार्मिक स्थलों और उपासना स्थलों की मर्यादा सुनिश्चित की जाती है।

विदेश कार्यालय ने कहा कि भारतीय अधिकारियों को अपने देश के अल्पसंख्यकों और पूजा स्थलों की पवित्रता नष्ट करने, घृणा अपराधों और भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मार डाले जाने की घटनाओं से प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित करने पर ध्यान देना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला