पाकिस्तान ने वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को तलब किया
By भाषा | Updated: January 12, 2021 20:10 IST2021-01-12T20:10:09+5:302021-01-12T20:10:09+5:30

पाकिस्तान ने वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को तलब किया
इस्लामाबाद, 12 जनवरी पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम समझौते का कथित रूप से उल्लंघन किए जाने पर विरोध जताते के लिए मंगलवार को भारत के एक वरिष्ठ राजनयिक को सम्मन किया।
विदेश विभाग ने आरोप लगाया कि सोमवार को नेजापीर सेक्टर में गोलीबारी में 10 साल का बच्चा घायल हुआ है।
विभाग ने एक बयान में कहा कि भारतीय पक्ष को 2003 संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करने, इस मामले और संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघन के अन्य मामलों की जांच करने और नियंत्रण रेखा तथा कामकाजी सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए बुलाया गया था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।