लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने संघर्षविराम के कथित उल्लंघनों के लिये भारत के राजनयिक को किया तलब

By भाषा | Updated: August 21, 2019 05:51 IST

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं सार्क) मोहम्मद फैसल ने अहलूवालिया को तलब किया और 18 अगस्त को नियंत्रण रेखा के हॉट स्प्रिंग और चिरिकोट सेक्टरों में भारतीय बलों द्वारा संघर्ष विराम के अकारण उल्लंघन की निंदा की। पाकिस्तान का दावा है कि गोलीबारी में सात वर्ष का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।

Open in App

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना द्वारा संघर्षविराम के कथित उल्लंघनों के लिये मंगलवार को एक सप्ताह के भीतर पांचवी बार भारत के उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को तलब किया।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं सार्क) मोहम्मद फैसल ने अहलूवालिया को तलब किया और 18 अगस्त को नियंत्रण रेखा के हॉट स्प्रिंग और चिरिकोट सेक्टरों में भारतीय बलों द्वारा संघर्ष विराम के अकारण उल्लंघन की निंदा की। पाकिस्तान का दावा है कि गोलीबारी में सात वर्ष का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।

फैसल ने कहा, ‘‘भारत द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है और इससे रणनीतिक गलतियां हो सकती हैं। एक सप्ताह में पांचवीं बार है जब पाकिस्तान ने अहलूवालिया को तलब किया। इससे पहले, 14, 15, 16 और 19 अगस्त को संघर्ष विराम के कथित उल्लंघन को लेकर विदेश कार्यालय ने उन्हें तलब किया था। 

टॅग्स :पाकिस्तानसीजफायर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल