लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से पाकिस्तान बेहाल, मरीज 1,000 के पार, दो अप्रैल तक घरेलू उड़ान परिचालन निलंबित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2020 17:47 IST

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने खबर दी है कि देश में कोविड-19 से संक्रमण के मरीजों की तादाद 1,037 हो गई है। सिंध में 413 मामले हैं, बलूचिस्तान में 115, पंजाब में 296, खैबर पख्तूनख्वा में 117, गिलगित-बाल्टिस्तान में 80, इस्लामाबाद में 15 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक मामला है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना वायरस से अबतक सात लोगों की मौत हो चुकी है और 18 मरीज़ ठीक हो चुके हैं।कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर, देश ने घरेलू उड़ानों के परिचालन को रोक दिया है।

इस्लामाबादः पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 1,000 के पार चले जाने के बाद सभी घरेलू उड़ानों का परिचालन दो अप्रैल तक के लिए रोक दिया गया है।

यह कदम संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उठाया गया है। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने खबर दी है कि देश में कोविड-19 से संक्रमण के मरीजों की तादाद 1,037 हो गई है। सिंध में 413 मामले हैं, बलूचिस्तान में 115, पंजाब में 296, खैबर पख्तूनख्वा में 117, गिलगित-बाल्टिस्तान में 80, इस्लामाबाद में 15 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक मामला है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि देश में कोरोना वायरस से अबतक सात लोगों की मौत हो चुकी है और 18 मरीज़ ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर, देश ने घरेलू उड़ानों के परिचालन को रोक दिया है। विमानन मंडल के प्रवक्ता अब्दुल सत्तार खोखर ने कहा कि घातक कोरोना वायरस के फैलाव पर लगाम कसने के लिए यह फैसला लिया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रतिबंध गुरुवार से प्रभावी होगा। पाकिस्तान ने इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन भी बंद कर दिया था। इस बीच, देश में पूर्ण लॉकडाउन (बंद) है और लोगों से घरों में ही रहने के लिए कहा गया है। उन्हें सिर्फ आपात स्थिति में ही घरों से बाहर जाने की इजाजत दी जा रही है।

एनडीएमए प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद अफज़ल के मुताबिक, सरकार ने अस्पतालों में परीक्षण क्षमता और अन्य सुविधाओं को बढ़ाने का संकल्प लिया है। चीन से शुक्रवार से नई चिकित्सा आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है। इससे पहले पाकिस्तान ने मुसाफिर ट्रेन सेवा को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया था। 

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानइमरान खानचीनइटलीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?