लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने देश में विकसित रॉकेट प्रणाली का सफल परीक्षण किया

By भाषा | Updated: January 7, 2021 19:12 IST

Open in App

इस्लामाबाद, सात जनवरी पाकिस्तान ने देश में विकसित रॉकेट प्रणाली का बृहस्पतिवार को सफल प्रायोगिक परीक्षण किया।

अधिकतम 140 किलोमीटर की दूरी तक मार करने में सक्षम यह ‘गाइडेड मल्टी लॉंच रॉकेट सिस्टम’ अपने साथ पारंपरिक आयुध ले जाने में सक्षम है।

सेना की मीडिया इकाई के महानिदेशक मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने कहा कि ‘फतह-1’ नाम की यह प्रणाली 140 किलोमीटर की दूरी तक के ठिकानों तक पहुंच सकती है और यह पाकिस्तानी सेना को दुश्मन क्षेत्र में अंदर तक सटीक निशाना लगाने में सक्षम बनाएगी।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी, प्रधानमंत्री इमरान खान, संयुक्त सैन्य प्रमुख समिति के अध्यक्ष जनरल नदीम रजा और थलसेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने इस परीक्षण पर वैज्ञानिकों तथा संबंधित कर्मियों को बधाई दी।

सेना ने प्रणाली के बारे में और कोई ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी