लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने समझौता ब्लास्ट मामले में आरोपियों को बरी करने पर जताया कड़ा विरोध

By भाषा | Updated: March 21, 2019 23:19 IST

पाकिस्तान ने 2007 में समझौता एक्सप्रेस ट्रेन में हुए विस्फोट के मामले में सभी आरोपियों को बरी करने पर ‘कड़ा विरोध’ दर्ज कराया है।

Open in App

(सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद, 21 मार्चः पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके मुल्क ने 2007 में समझौता एक्सप्रेस ट्रेन में हुए विस्फोट के मामले में सभी आरोपियों को बरी करने पर ‘कड़ा विरोध’ दर्ज कराया है। भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली इस ट्रेन में हरियाणा के पानीपत के निकट 18 फरवरी 2007 को उस समय विस्फोट हुआ था, जब ट्रेन अमृतसर स्थित अटारी की ओर जा रही थी। इस विस्फोट में 68 लोगों की मौत हुई थी जिसमें ज्यादातर पाकिस्तानी थे।

हरियाणा के पंचकूला की एक विशेष अदालत ने बुधवार को इस मामले में असीमानंद और तीन अन्य को बरी कर दिया। कुरैशी ने कहा, ‘‘ भारत की एनआईए अदालत की ओर दिए गए फैसले ने लोगों को हिला कर रख दिया है। 11 साल बाद स्वामी असीमानंद जो इकबाल-ए-जुर्म कर चुका है, उस समेत चार आरोपियों को बरी कर दिया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पाकिस्तान ने इस घटनाक्रम पर कड़ा विरोध जताया है और भारत को डेमार्श (आपत्ति पत्र) दिया है।’’ कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान समझौता ट्रेन मामले में आए फैसले का अध्ययन कर रहा है और अपने विकल्पों पर विचार-विमर्श कर रहा है। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत ने बिना किसी सबूत के पुलवामा हमले का दोष पाकिस्तान पर मढ़ा लेकिन भारत के दावे को किसी ने भी स्वीकार नहीं किया।

उन्होंने दावा किया, ‘‘ मैं यह कई विश्व नेताओं से बात करने के बाद कह रहा हूं। भारत ने इसे पाकिस्तान से जोड़ने की कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहा।’’ चीन की यात्रा से लौटे कुरैशी ने कहा कि उन्होंने चीन के साथ जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अज़हर के मुद्दे पर चर्चा की है, जिसने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अज़हर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव पर तकनीकी रोक लगाने के अधिकार का इस्तेमाल किया।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना