लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने कहा, भारतीय डोजियर में पुलवामा हमले और मसूद अजहर के बीच किसी संबंध का नहीं किया गया जिक्र 

By भाषा | Updated: March 29, 2019 05:42 IST

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मुहम्मद फैसल ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि डोजियर मिलने के तुरंत बाद पाकिस्तान ने हमले की जांच के लिए दस सदस्यीय एक दल का गठन किया और इसमें संघीय जांच एजेंसी के अधिकारी शामिल किए गए।

Open in App

पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भारत ने आतंकी हमले के बाद इस्लामाबाद को जो डोजियर सौंपा है उसमें जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर और पुलवामा हमले में किसी प्रकार के संबंध का उल्लेख नहीं है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मुहम्मद फैसल ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि डोजियर मिलने के तुरंत बाद पाकिस्तान ने हमले की जांच के लिए दस सदस्यीय एक दल का गठन किया और इसमें संघीय जांच एजेंसी के अधिकारी शामिल किए गए।

हालांकि, उन्होंने कहा, ‘‘पुलवामा घटना के साथ पाकिस्तान की कोई कड़ी नहीं पाई गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय डोजियर में ऐसा कोई दावा नहीं किया गया है कि पुलवामा घटना एवं मसूद अजहर में किसी प्रकार का कोई संबंध है।’’ 

भारत ने नयी दिल्ली में पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त को 27 फरवरी को एक डोजियर सौंपा था और इसमें पाकिस्तान की सरजमीं से चल रहे आतंकी संगठन जैश की पुलवामा हमले में संलिप्तता के बारे में विशिष्ट जानकारी थी। इस साल 14 फरवरी को हुये इस भीषण आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। डोजियर में जैश के आतंकी शिविरों और उसके नेतृत्व की पाकिस्तान में मौजूदगी के बारे में जानकारियां दी गईं थीं। 

पाक विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय डोजियर 91 पृष्ठों का है और यह छह भागों में है। इनमें से सिर्फ दूसरा एवं तीसरा भाग पुलवामा हमले के बारे में हैं। अन्य भागों में ‘‘ज्यादातर सामान्य आरोप’’ हैं। पाकिस्तान का ध्यान उन हिस्सों पर है जिनका संबंध पुलवामा हमले से है। 

उन्होंने पाकिस्तान के भारत के साथ सहयोग करने की इच्छा पर जोर देते हुये कहा, ‘‘हमने भारत को सूचित कर दिया है कि हम सहयोग के लिए तैयार हैं बशर्ते वे हमें ऐसी कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी एवं साक्ष्य देते हैं जो पाकिस्तान के न्यायालय में टिक पाएं। हम उन पर काम करने के लिए तैयार हैं। 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने कई बार भारत के साथ बातचीत का प्रस्ताव रखा ताकि सभी विवादों का हल निकल सके लेकिन भारतीय पक्ष ने प्रत्युत्तर नहीं दिया। 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलापाकिस्तानजैश-ए-मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला