पाकिस्तान ने पोलियो के खिलाफ नया अभियान किया शुरू

By भाषा | Updated: January 11, 2021 22:06 IST2021-01-11T22:06:21+5:302021-01-11T22:06:21+5:30

Pakistan starts a new campaign against polio | पाकिस्तान ने पोलियो के खिलाफ नया अभियान किया शुरू

पाकिस्तान ने पोलियो के खिलाफ नया अभियान किया शुरू

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 11 जनवरी बच्चों में विकलांगता के प्रमुख कारकों में से एक पोलियो के खिलाफ पाकिस्तान ने सोमवार को 2021 का पहला पोलियो रोधी अभियान शुरू किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पांच दिन के इस अभियान में सरकार का लक्ष्य पूरे पाकिस्तान में पांच साल से कम उम्र के चार करोड़ बच्चों को पोलियो का टीका लगाना है। इस स्वास्थ्य अभियान के तहत छह से 59 महीने के बच्चों को विटामिन ए की बूंद भी पिलायी जाएंगी। इससे उनमें पोलियो समेत अन्य बीमारियों से लड़ने की क्षमता विकसित होगी।

बच्चों के टीकाकरण के दौरान कोविड-19 एहतियातों का कड़ाई से पालन करना होगा। अभियान में 285,000 पोलियो कर्मी बच्चों के घर जाकर उनके माता-पिता से मिलेंगे।

स्वास्थ्य के मुद्दे पर प्रधानमंत्री इमरान खान के प्रमुख सहायक फैसल सुल्तान ने कहा कि सरकार पोलियो मुक्त पाकिस्तान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इसके लिए देश के लोगों से सहयता की जरूरत है।

दुनिया में अब पोलियो ग्रस्त देशों की सूची में पाकिस्तान और अफगानिस्तान ही बचे हैं। पाकिस्तान में पिछले साल पोलियो के 84 मामले सामने आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Pakistan starts a new campaign against polio

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे