लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानः सर गंगाराम का समाधि स्थल 10 साल बाद फिर आम जनता के लिए खुलेगा

By भाषा | Updated: May 13, 2021 20:59 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, 13 मई प्रख्यात हिंदू समाजसेवी और शीर्ष वास्तुकार सर गंगाराम के लाहौर स्थित समाधि स्थल को इस महीने के आखिर में आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 10 साल पहले कुछ लोगों ने इस स्थल पर अवैध कब्जा कर लिया था। प्रशासन ने इस स्थल को कब्जा मुक्त कराया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पंजाब प्रांत के लाहौर में टक्साली गेट के पास सर गंगाराम की समाधि है। लोगों के एक समूह द्वारा इस पर अवैध कब्जा कर लेने की वजह से पिछले एक दशक से इस स्थल को आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया था।

इवैक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के उपनिदेशक फराज अब्बास ने कहा, ‘‘ हमने कुछ लोगों के समूह के कब्जे से इस जमीन को वापस ले लिया है और सर गंगाराम समाधि के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया है। जीर्णोद्धार कार्य पूरा करने के बाद समाधि को इस महीने के आखिर में आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। ’’

उन्होंने कहा कि महान वास्तुकार के कार्यों को प्रदर्शित करते हुए यहां एक कलावीथिका (आर्ट गैलरी) भी खोली जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘ जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद उद्घाटन समारोह में स्थानीय हिंदुओं को आमंत्रित किया जाएगा।’’

लाहौर से करीब 65 किलोमीटर दूर ननकाना साहिब के पास मंगतवाला में 1851 में जन्मे राय बहादुर गंगाराम पेशे से एक सिविल इंजीनियर और वास्तुकार थे । उन्होंने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर की शहरी संरचना में अहम भूमिका निभायी। उन्होंने लाहौर उच्च न्यायालय, एटचिसन कॉलेज, हेली कॉलेज ऑफ कॉमर्स, लाहौर म्यूजियम, मेयो स्कूल ऑफ आर्ट्स आदि के भवनों का डिजायन तैयार किया था।

सर गंगाराम ने लाहौर में अस्पताल के निर्माण के लिएजमीन दान में दी। लाहौर के मौजांग क्षेत्र में 1921 में सर गंगाराम अस्पताल की स्थापना हुई। लंदन में वर्ष 1927 में 76 वर्ष की उम्र में सर गंगाराम का निधन हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा