लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: कोविड-19 टीका न लगवाने वालों के सिम कार्ड ब्लॉक करेगी सिंध सरकार

By भाषा | Updated: June 15, 2021 20:22 IST

Open in App

कराची, 15 जून पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सरकार ने पंजाब प्रांत की सरकार से प्रेरणा लेते हुए मंगलवार को घोषणा की कि वह कोविड-19 टीका लगवाने से इनकार करने वालों के मोबाइल सिम कार्ड बंद करेगी।

जियो टीवी की खबर के अनुसार सिंध के सूचना मंत्री सैयद नासिर हुसैन शाह ने यहां राजधानी में एक टीकाकरण केन्द्र का उद्घाटन करने के बाद इस निर्णय की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि टीका न लगवाने वालों के मोबाइल सिम कार्ड ब्लॉक किये जाएंगे। पंजाब सरकार द्वारा ऐसा ही कदम उठाए जाने के कुछ दिन बाद यह फैसला लिया गया है।

इस बीच, पाकिस्तान में मंगलवार को 15 फरवरी के बाद पहली बार एक दिन में 1,000 से कम मामले सामने आए। इस दौरान कुल 838 लोग संक्रमित पाए गए, जिसके बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 943,027 हो गई। देश में संक्रमण की दर 2.39 प्रतिशत है। एक दिन में 59 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 21,782 हो गई है।

खबर के अनुसार बीते 24 घंटे में कुल 1,576 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 880,316 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 40,929 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना