लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान : पेशावर में सिख हकीम की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: October 1, 2021 00:47 IST

Open in App

पेशावर (पाकिस्तान), 30 सितंबर पेशावर में बृहस्पतिवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक जानेमाने सिख हकीम की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय हकीम सरदार सतनाम सिंह (खालसा) अपने क्लीनिक पर थे तभी हमलावर उनके केबिन में घुस गये और गोलियां चला दीं। पुलिस ने कहा कि सिंह को चार गोलियां लगीं और उनकी मौके पर मौत हो गयी। हमलावर मौके से फरार होने में सफल रहे।

पेशावर में सिख समुदाय के प्रतिष्ठित सदस्य सिंह चरसद्दा रोड पर क्लीनिक चलाते थे।

हालांकि एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने खबर दी है कि सिंह को घायल अवस्था में खैबर पख्तूनखवा प्रांत की राजधानी के लेडी रीडिंग अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि सिंह एक दिन पहले ही हासन अब्दाल से पेशावर पहुंचे थे।

पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर ली। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। किसी ने हमले की जिम्मेदारी अभी तक नहीं ली है।

पेशावर में करीब 15,000 सिख रहते हैं जिनमें अधिकतर कारोबार करते हैं और कुछ फार्मेसी चलाते हैं।

पुलिस आतंकवाद की संभावना समेत विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात