लाइव न्यूज़ :

सांस्कृतिक शांति को बढ़ावा देने के लिये पाकिस्तान को आतंकवाद का समर्थन बंद करना चाहिए : भारत

By भाषा | Updated: December 3, 2020 20:15 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, तीन दिसंबर भारत ने संयुक्त राष्ट्र से कहा है कि अगर पाकिस्तान भारत के धर्मों के प्रति ‘‘घृणा की अपनी मौजूदा संस्कृति’’ छोड़ दे और सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देना बंद कर दे तो दक्षिण एशिया और अन्यत्र भी शांति की सच्ची संस्कृति के लिए कोशिश की जा सकती है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘‘शांति की संस्कृति’’ सत्र को संबोधित करते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव आशीष शर्मा ने कहा कि आज की दुनिया में असहिष्णुता, घृणा, हिंसा और आतंकवाद एक प्रकार से नियम बन गए हैं।’’

उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि आतंकवाद हिंसा और असहिष्णुता का ही एक रूप है और सभी धर्मों और संस्कृतियों के विपरीत है।

शर्मा ने कहा,‘‘ अगर पाकिस्तान भारत के धर्मों के प्रति घृणा की वर्तमान संस्कृति छोड़ दे और हमारे लोगों के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देना बंद कर दे तो हम दक्षिण एशिया और अन्यत्र भी शांति की सच्ची संस्कृति के लिए कोशिश कर सकते हैं।’’

उन्होंने पड़ोसी मुल्क में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की खबरों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘तब तक हम पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों पर धमकियों, नियंत्रण, जबरन धर्म परिवर्तन और हत्या के खामोश तमाशाई रहेंगे। यहां तक कि समान धर्मों के लोगों को भी बख्शा नहीं जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि हिंसक और आतंकी समूहों को संसाधन, आर्थिक मदद और अन्य सहायता उपलब्ध कराए जाने के बढ़ते मामलों से भारत परेशान है। ये समूह अपने एजेंडे को न्यायोचित ठहराने और उनका झूठा प्रचार करने के लिये धर्म का गलत इस्तेमाल करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह स्पष्ट होना चाहिए कि आतंकवाद को बढ़ावा देना अथवा उसकी अनदेखी करना उस राक्षस को पालने पोसने जैसा है जो एक दिन हमें ही खा जाएगा।’’

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से ऐसी नकारात्मक ताकतों से अलग- अलग लड़ने के बजाए मिल कर लड़ने का अनुरोध किया।

शर्मा ने कहा, ‘‘अलग-अलग विफल होने के बजाए, आइए हम साथ मिल कर शांति की संस्कृति विकसित करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!