लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान को आंतकवाद को समर्थन देना बंद करना चाहिए: भारत

By भाषा | Updated: December 3, 2020 13:55 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, तीन दिसंबर भारत ने संयुक्त राष्ट्र से कहा है कि अगर पाकिस्तान भारत के धर्मों के प्रति ‘‘घृणा की अपनी मौजूदा संस्कृति’’ छोड़ दे और सीमापार आतंकवाद को समर्थन देना बंद कर दे तो दक्षिण एशिया और अन्यत्र भी शांति की सच्ची संस्कृति के लिए कोशिश की जा सकती है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘‘शांति की संस्कृति’’ सत्र को संबोधित करते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव आशीष शर्मा ने कहा कि आज की दुनिया में असहिष्णुता, घृणा, हिंसा और आतंकवाद एक प्रकार से नियम बन गए हैं।

उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि आतंकवाद हिंसा और असहिष्णुता का ही एक रूप है और सभी धर्मों और संस्कृतियों के विपरीत है।

शर्मा ने कहा,‘‘ अगर पाकिस्तान भारत के धर्मों के प्रति घृणा की वर्तमान संस्कृति छोड़ दे और हमारे लोगों के खिलाफ सीमापार आतंकवाद को समर्थन देना बंद कर दे तो दक्षिण एशिया और अन्यत्र भी हम शांति की सच्ची संस्कृति के लिए कोशिश कर सकते हैं।’’

उन्होंने पड़ोसी मुल्क में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की खबरों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘तब तक हम पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों पर धमकियों, नियंत्रण, जबरन धर्म परिवर्तन और हत्या के खामोश तमाशाई रहेंगे। यहां तक कि समान धर्मों के लोगों को भी बख्शा नहीं जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह स्पष्ट होना चाहिए कि आतंकवाद को बढ़ावा देना अथवा उसकी अनदेखी करना जिसी राक्षस को पालने पोसने जैसा है जो एक दिन हमें ही खा जाएगा।’’

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से ऐसी नकारात्मक ताकतों से अलग अलग लड़ने के बजाए मिल कर लड़ने का अनुरोध किया।

शर्मा ने कहा,‘‘ अलग-अलग विफल होने के बजाए, आइए हम साथ मिल कर शांति की संस्कृति विकसित करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक