लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान को मुंबई हमले के लिए लखवी को जिम्मेदार ठहराना चाहिए: अमेरिका

By भाषा | Updated: January 10, 2021 01:11 IST

Open in App

वाशिंगटन, नौ जनवरी अमेरिका ने शनिवार को कहा कि लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेशन कमांडर जकी-उर-रहमान लखवी को आतंकवाद को धन मुहैया करने के मामले में पाकिस्तान की एक अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने से वह उत्साहित है, लेकिन पाकिस्तान को उसे 2008 के मुंबई हमले सहित कई आतंकी हमलों में शामिल होने के लिए जिम्मेदार ठहराना चाहिए।

पाकिस्तान में मुक्त रूप से घूम रहे आतंकवादियों को सजा देने के लिए पाकिस्तान पर बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच आतंकी वित्त पोषण के एक मामले में पाकिस्तान की आतंकवाद रोधी एक अदालत ने शुक्रवार को मुंबई हमले के मास्टरमाइंड लखवी को 5 साल की कैद की सजा सुनाई।

अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए, अमेरिकी विदेश विभाग के दक्षिण और मध्य एशिया ब्यूरो ने ट्वीट किया, "हम ज़की-उर-रहमान लखवी को दोषी ठहराए जाने से उत्साहित हैं। हालांकि, उसके अपराध आतंकवाद के वित्तपोषण से काफी अधिक भयानक हैं। पाकिस्तान को मुंबई हमलों सहित आतंकवादी हमलों में शामिल होने के लिए उसे जिम्मेदार ठहराना चाहिए।

भारत ने शुक्रवार को लखवी को आतंकवाद के वित्तपोषण के मामले में पाकिस्तानी अदालत द्वारा जेल की सजा सुनाए जाने के बाद पाकिस्तान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय बैठकों से पहले 'आडंबर करना' पाकिस्तान के लिए आम बात हो गई है।

भारत ने कहा कि ये कदम साफ दिखाते हैं कि फरवरी 2021 में एफएटीएफ की पूर्ण बैठक और एपीजेजी (एशिया प्रशांत संयुक्त समूह) की बैठक से पहले पाकिस्तान खुद को कार्रवाई करते हुए प्रदर्शित करना चाहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब