लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान : शाहबाज शरीफ के बेटी-दामाद भगोड़ा अपराधी घोषित

By भाषा | Updated: March 6, 2021 19:55 IST

Open in App

लाहौर, छह मार्च पाकिस्तान की एक अदालत ने शनिवार को विपक्ष के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई शाहबाज शरीफ की बेटी और और दामाद को भ्रष्टाचार के मामले में भगोड़ा अपराधी घोषित किया।

लाहौर की जवाबदेही अदालत ने साफ पानी कंपनी भ्रष्टाचार मामले में राबिया इमरान और उनके पति अली इमरान युसुफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि राबिया और युसुफ दोनों ही भागकर ब्रिटेन चले गए हैं।

जवाबदेही अदालत ने अगली सुनवाई के दिन राबिया और युसुफ की संपत्ति का ब्यौरा मांगा है।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शरीफ ने पूरे घटनाक्रम को ‘राजनीतिक प्रताड़ना’ बताया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान नीत सरकार ने उनके परिवार की महिलाओं को फर्जी मामलों में फंसाया है।

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई शाहबाज शरीफ 700 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में सितंबर, 2020 में गिरफ्तारी के बाद से लाहौर के कोटलखपत जेल में बंद हैं।

शाहबाज के बेटे सुलेमान शाहबाज फिलहाल ब्रिटेन में हैं और धन शोधन के मामले में वह भी भगोड़ा अपराधी घोषित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब