लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: SC ने न्यायाधीश से धक्का मुक्की करने वाले दोषियों की सजा रखी बरकरार

By भाषा | Updated: June 6, 2018 17:08 IST

पिछले साल 13 मार्च को न्यायमूर्ति चौधरी शीर्ष न्यायिक परिषद के समक्ष पद के दुरूपयोग के आरोपों पर जवाब देने के लिए शीर्ष न्यायालय जा रहे थे। इसी दौरान उनके साथ धक्का मुक्की की गयी थी और यहां तक कि बाल पकड़कर उन्हें खींचा गया था।

Open in App

इस्लामाबाद, 6 जून: पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने पूर्व प्रधान न्यायाधीश इफ्तिखार मोहम्मद चौधरी के साथ धक्का मुक्की के मामले में पुलिस अधिकारियों सहित सात वरिष्ठ अधिकारियों को दोषी ठहराये जाने के फैसले को आज बरकरार रखा। पिछले साल 13 मार्च को न्यायमूर्ति चौधरी शीर्ष न्यायिक परिषद के समक्ष पद के दुरूपयोग के आरोपों पर जवाब देने के लिए शीर्ष न्यायालय जा रहे थे। इसी दौरान उनके साथ धक्का मुक्की की गयी थी और यहां तक कि बाल पकड़कर उन्हें खींचा गया था।

इस्लामाबाद के तत्कालीन मुख्य आयुक्त खालिद परवेज , उपायुक्त चौधरी मोहम्मद अली , पुलिस महानिरीक्षक चौधरी इफ्तिखार अहमद , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जफर इकबाल , पुलिस उपाधीक्षक जामिल हाशमी , निरीक्षक रूखसर मेहदी और सहायक उपनिरीक्षक मोहम्मद निरीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

निचली अदालत ने उसी साल उन्हें दोषी ठहरा दिया था और उच्चतम न्यायालय ने उनकी सजा को बरकरार रखा था। इसके बाद सातों आरोपियों ने फिर से अपील दायर कर क्षमा याचना की थी। न्यायमूर्ति आसिफ सईद खोसा की अगुवाई वाली शीर्ष न्यायालय की पांच सदस्यीय पीठ ने इस मामले की विस्तृत सुनवाई की। इस पीठ ने पिछले महीने सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।पीठ ने अपने अंतिम फैसले में आरोपियों की अर्जी खारिज कर दी और उनकी सजा बरकरार रखी। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल