लाइव न्यूज़ :

FATF से बचने के लिए पाकिस्तान ने चली चाल, निगरानी सूची से हटाया 4 हजार आतंकवादियों का नाम

By स्वाति सिंह | Updated: April 21, 2020 15:35 IST

कोरोना संकट के बीच पाकिस्तान ने अपनी आतंकवादी न‍िगरानी सूची से लगभग 4 हजार नाम हटा द‍िए हैं। पाकिस्तान ने ये कदम ऐसे वक्त में उठाया है जब जून महीने में एफएटीएफ की बैठक होने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्‍तान ने पिछले 18 महीने में निगरानी सूची से हजारों आतंकवादियों के नाम को हटा दिया है।जून महीने में एफएटीएफ की बैठक होने वाली है।

इस्‍लामाबाद: कोरोना संकट के बीच पाकिस्‍तान ने खुद को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की ग्रे सूची से हटाए जाने के लिए बड़ी चाल चली है। पाकिस्‍तान ने पिछले 18 महीने में निगरानी सूची से हजारों आतंकवादियों के नाम को हटा दिया है। मालूम हो कि जून महीने में एफएटीएफ की बैठक होने वाली है। इस बैठक में एफएटीएफ ने पाकिस्‍तान को 27 बिंदुओं पर एक्शन लेने के लिए जून तक का वक्‍त दिया है।

अमेरिकी अखबार वॉल स्‍ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्‍तान की नेशनल काउंटर टेररिज्‍म अथार्टी इस सूची को देखती है। इसका मकसद ऐसे लोगों के साथ वित्‍तीय संस्‍थानों के बिजनेस न करने में मदद करना है। इस सूची में वर्ष 2018 में कुल 7600 नाम थे लेकिन पिछले 18 महीने में इसकी संख्‍या को घटाकर अब 3800 कर दिया गया है। इसके साथ ही इस साल मार्च की शुरुआत से लेकर अब तक 1800 नामों को लिस्‍ट से हटाया गया है।

FATF जून में करेगा पाकिस्‍तान की समीक्षा

बता दें कि धनशोधन रोधी वैश्विक संस्था एफएटीएफ जून महीने में चीन में होने वाली एक बैठक में आतंकवाद के वित्तपोषण के खिलाफ लड़ाई में अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में पाकिस्तान के प्रदर्शन की समीक्षा करेगी। पेरिस का वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) एक अंत: सरकारी संस्था है जिसकी स्थापना 1989 में धन शोधन, आतंकवाद के वित्त पोषण और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली की अखंडता के समक्ष आने वाले अन्य खतरों से निपटने के उद्देश्य से की गई थी। 

डॉन न्यूज की खबर के मुताबिक यह बैठक बीजिंग में 21-26 जून को होगी जिसमें पाकिस्तान के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। हालांकि, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का बैठक पर क्या प्रभाव पड़ेगा, क्या यह स्थगित होगी, यह स्पष्ट नहीं है। फरवरी में एफएटीएफ ने पाकिस्तान को 27 सूत्रीय कार्रवाई योजना पूरी करने के लिए चार महीने का वक्त दिया था।

एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में है पाकिस्तान

वैश्विक आतंकवाद वित्तपोषण निगरानी संस्था एफएटीएफ ने पाकिस्तान को ‘ग्रे सूची’ में ही रखा है और उसे चेतावनी दी कि अगर वह उसकी जमीन से आतंकवाद को मिल रही आर्थिक मदद में शामिल लोगों पर मुकदमा चलाकर उन्हें दंडित नहीं करता तो उसे कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। पेरिस में ‘वित्तीय कार्रवाई कार्यबल’ (एफएटीएफ) के चल रहे पूर्ण सत्र में छह दिन तक विचार-विमर्श के बाद यह फैसला किया गया। एक सूत्र ने बताया कि एफएटीएफ ने पाकिस्तान को ‘ग्रे सूची’ में ही रखने का फैसला किया। एफएटीएफ ने पाकिस्तान को यह चेतावनी भी दी कि अगर वह जून महीने तक पूरी कार्य योजना को अमली जामा नहीं पहनाता तो उसके कारोबारों पर असर पड़ सकता है। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना