लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने 1,210 अति वांछित आतंकियों की सूची जारी की, मुंबई हमले में संलिप्त दहशतगर्दों के नाम भी शामिल

By भाषा | Updated: November 13, 2020 01:24 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 12 नवंबर पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को 1,210 अति वांछित आतंकवादियों की सूची जारी की। इसमें मुंबई आतंकी हमले में संलिप्त दहशतगर्द भी शामिल हैं।

यह सूची संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) की आतंकवाद रोधी इकाई ने जारी की है। दिलचस्प बात यह है कि सूची में लंदन में रहने वाले मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के नेता अल्ताफ हुसैन और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) के कार्यकर्ता नासिर बट्ट का भी नाम है।

इस सूची को पीटीआई ने देखा है, जिसमें 2008 के मुंबई हमले में संलिप्त लोगों के नाम और पते भी हैं।

सूची में आतंकवादी का नाम, पिता का नाम और आखिरी ज्ञात पता है। साथ में अगर कोई इनाम घोषित किया गया है तो उसकी भी जानकारी है।

इसमें शामिल पहले 19 नाम किसी न किसी तरह मुंबई आतंकी हमले से जुड़े हैं। पहला नाम अजमद खान का है। वह लश्कर ए तैयबा का पूर्व सदस्य है। उसने अल फौज़ नौका खरीदी थी जिसका इस्तेमाल मुंबई हमले के दौरान किया गया था।

दूसरा नाम इफ्तिखार अली का है। इसकी पहचान लश्कर के पूर्व सदस्य के तौर पर हुई है।

विवरण के मुताबिक, इसने मुंबई हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों से बात करने के लिए वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (वीओआईपी) कनेक्शन हासिल किया था।

सूची में पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ और प्रधानमंत्री शौकत अज़ीज़ पर हमले के संदिग्धों के नाम भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल