लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने आपातकालीन उपयोग के वास्ते कोविड-19 टीके की खरीद संबंधी नियमों में ढील दी

By भाषा | Updated: January 6, 2021 17:42 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, छह जनवरी पाकिस्तान सरकार ने आपातकालीन उपयोग के मद्देनजर कोविड-19 टीके की खरीद संबंधी नियमों में ढील दी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में टीके की खरीद के वास्ते सार्वजनिक खरीद नियामक प्राधिकरण (पीपीआरए) के नियमों में ढील देने का निर्णय लिया गया।

फैसले के मुताबिक, टीके की खरीद के लिए निविदा प्रक्रिया की कोई आवश्यकता नहीं होगी, जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के पास पंजीकृत छह कंपनियों में से किसी भी कंपनी से खरीदी जा सकती है।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, '' संघीय मंत्रिमंडल ने नागरिकों की जान बचाने और आपातकालीन उपयोग के आधार पर टीके की खरीद को मंजूरी दी है जो स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा खरीदी जाएगी।''

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान सरकार ने पिछले महीने टीके की खरीद के लिए 15 करोड़ डॉलर की राशि आवंटित की थी। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया था कि पहले चरण में अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मियों और 65 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।

इस बीच, पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 52 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 10,461 तक पहुंच गई जबकि 2,118 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक 4,92,594 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?