लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने हवाई अभियान के लिए अमेरिका से समझौते की रिपोर्ट को खारिज किया

By भाषा | Updated: October 23, 2021 18:07 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 23 अक्टूबर पाकिस्तान ने शनिवार को तालिबान शासित अफगानिस्तान में खुफिया अभियानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र के उपयोग पर अमेरिका के साथ समझौते संबंधी खबरों को खारिज कर दिया।

विदेश कार्यालय ने उन खबरों से जुड़े मीडिया के सवालों के जवाब में एक बयान जारी किया, जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ सैन्य और खुफिया अभियान चलाने के लिए दोनों देशों के बीच एक समझौते को औपचारिक रूप देने का संकेत दिया गया था।

हालांकि, बयान में कहा गया, ''पाकिस्तान और अमेरिका के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ लंबे समय से सहयोग जारी है और दोनों पक्ष नियमित रूप से चर्चा करते रहे हैं।''

सीएनएन न्यूज ने शुक्रवार को अमेरिकी संसद के सदस्यों के साथ हुई ब्रीफिंग के विवरण से परिचित तीन सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी थी कि अमेरिका अफगानिस्तान में अभियान चलाने के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने के लिए उसके साथ एक समझौते के करीब था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला