लाइव न्यूज़ :

इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के ऊपर ड्रोन देखे जाने के भारत के दावे को पाकिस्तान ने खारिज किया

By भाषा | Updated: July 2, 2021 20:12 IST

Open in App

इस्लामाबाद, दो जुलाई पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत के इस दावे को खारिज किया कि यहां स्थित भारतीय उच्चायोग परिसर के ऊपर पिछले सप्ताह एक ड्रोन उड़ते देखा गया था। इस्लामाबाद ने कहा कि दावे के समर्थन में कोई सबूत साझा नहीं किया गया है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि पिछले सप्ताह इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के ऊपर एक ड्रोन उड़ता देखा गया था और पाकिस्तान से घटना की जांच करने तथा इस तरह की ‘‘सुरक्षा चूक’’ की पुनरावृत्ति रोकने को कहा गया है।

घटनाक्रम से अवगत लोगों ने नयी दिल्ली में कहा कि भारतीय मिशन ने घटना को लेकर पाकिस्तान के समक्ष कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

जम्मू में वायुसेना स्टेशन पर गत 27 जून को विस्फोटकों से लदे मानवरहित विमानों (ड्रोन) द्वारा हमला किए जाने के बाद भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठान में बढ़ती चिंताओं के बीच इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग परिसर के ऊपर ड्रोन दिखने की खबर सामने आई है।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता जाहिद हफीज चौधरी ने यहां मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में, दावों को ‘‘भारतीय दुष्प्रचार’’ करार दिया ।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान और भारतीय मीडिया के एक तबके में आईं खबरों को देखा है जिनमें इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग परिसर के ऊपर ड्रोन उड़ते देखे जाने का आरोप लगाया गया है।’’

चौधरी ने कहा, ‘‘इन निरर्थक दावों का कोई आधार नहीं है और आरोपों को साबित करने के लिए पाकिस्तान के साथ कोई सबूत साझा नहीं किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा