लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने पंजशीर घाटी हमले में संलिप्तता की खबरों को खारिज किया

By भाषा | Updated: September 10, 2021 13:57 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 10 सितंबर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की पंजशीर घाटी में तालिबान के हमले में मदद देने की खबरों को खारिज करते हुए इन्हें “बदनीयती से किया जा रहा दुष्प्रचार अभियान” करार दिया है।

तालिबान ने सोमवार को कहा कि उसने पंजशीर घाटी पर कब्जा कर लिया है। पिछले महीने अफगानिस्तान में हमला करने के बाद उनके नियंत्रण से बस यही प्रांत बचा हुआ था।

कुछ खबरों में सेंटकोम (अमेरिकी मध्य कमान) के एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना ड्रोन हमलों द्वारा और पाकिस्तानी विशेष बलों से भरे 27 हेलीकॉप्टरों के साथ पंजशीर में तालिबान के हमले में सहायता कर रही थी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता आसिम इफ्तिखार ने बृहस्पतिवार रात जारी एक बयान में, “इन आरोपों को दुष्ट भावना से चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान के हिस्से के रूप में सिरे से खारिज कर दिया।”

बयान में कहा गया, “ये दुर्भावनापूर्ण आरोप पाकिस्तान को बदनाम करने और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने के हताश प्रयास का एक हिस्सा थे।”

प्रवक्ता ने शांतिपूर्ण, स्थिर, संप्रभु एवं समृद्ध अफगानिस्तान के लिए पाकिस्तान की स्थायी प्रतिबद्धता को दोहराया।

तालिबान छापेमारों ने अगस्त के मध्य में अफ़ग़ानिस्तान पर कब्ज़ा कर लिया और पश्चिमी देशों द्वारा समर्थित निर्वाचित नेतृत्व को हटा दिया।

तालिबान को हटाने के लिए अमेरिकी सेना की अगुवाई में किए गए आक्रमण के लगभग 20 साल बाद छापामारों ने देश पर फिर से कब्जा कर लिया है।

पंजशीर, एक दुर्गम पहाड़ी घाटी है जहां 1,50,000 से 2,00,000 लोग रहते हैं। यह 1980 के दशक में अफगानिस्तान के सोवियत कब्जे में होने और तालिबान के शासन की पिछली अवधि के दौरान, 1996 से 2001 के बीच प्रतिरोध का केंद्र था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...