लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में एक दिन में कोविड-19 के 990 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 17439

By भाषा | Updated: May 1, 2020 21:29 IST

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 990 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 17439 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 17,439 हो गई हैं।पाकिस्तान में कोरोना से 391 लोगों की जान इस बीमारी की वजह से जा चुकी है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 990 नए मामले सामने आए जिसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 17,439 हो गई जबकि 391 लोगों की जान इस बीमारी की वजह से जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि पंजाब में 6,340 मामले सामने आए हैं, जबकि सिंध में 6,675, खैबर पख्तूनख्वा में 2,627, बलोचिस्तान में 1,049, इस्लामाबाद में 343, गिलगित-बाल्तिस्तान में 339 और पाक अधिकृत कश्मीर में 66 मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, “बीते 24 घंटों के दौरान छह और लोगों की मौत हो गई, जिससे कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 391 तक पहुंच गई।” स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान में कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आए नेताओं में नेशनल असेंबली के अध्यक्ष असद कैसर का नाम भी जुड़ गया है। उनके अलावा पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत के गवर्नर इमरान इस्माइल भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। वह पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के बेहद करीबी हैं।

मंत्रालय ने कहा कि अब तक 1,82,131 लोगों की जांच की जा चुकी है। इनमें 30 अप्रैल को किए गए 7,971 परीक्षण भी शामिल हैं। मंत्रालय के मुताबिक, “देश भर में कोविड-19 केंद्रों वाले 717 अस्पतालों में अभी 3,706 मरीज भर्ती हैं। अन्य मरीज घरों में पृथक-वास में हैं।”

स्वास्थ्य सलाहकार जफर मिर्जा ने कहा कि मई के अंत या जून के मध्य में देश में कोरोना वायरस संक्रमण अपने चरम पर होगा। मिर्जा ने बृहस्पतिवार को मीडिया को बताया, “लेकिन इसका दूसरा रुख भी हो सकता है क्योंकि हम इसे लेकर आश्वस्त नहीं है और स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं।”

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण का प्रभाव स्वास्थ्य कर्मियों पर भी पड़ रहा है और 191 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इस बीच सिंध प्रांत में सत्ताधारी पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) नेतृत्व ने तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की संघीय सरकार पर महामारी से निपटने के लिये प्रांत को समय पर धन मुहैया नहीं कराने का आरोप लगाया है। पीपीपी प्रमुख बिलावल भुट्टो-जरदारी ने कहा कि संघीय सरकार कोरोना वायरस के खिलाफ सिंध सरकार के प्रयासों को नाकाम कर रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?