लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान को चीन से कोविड-19 टीके की 10 लाख खुराकें और मिलीं

By भाषा | Updated: April 26, 2021 13:25 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 26 अप्रैल् पाकिस्तान को चीन से कोविड-19 टीके की और 10 लाख खुराक मिली है जिससे उम्मीद की जा रही है कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

पाकिस्तान में अबतक करीब आठ लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 17,100 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के तीन विमान चीनी कंपनी द्वारा विकसित टीके साइनोफार्म की 10 लाख खुराकें लेकर रविवार को पाकिस्तान पहुंचे। ये विमान शनिवार को चीन रवाना हुए थे।

चीन के लिए पीएआई के देश प्रबंधक कादिर बख्श सांगी ने बताया कि इसके अलावा टीके की 20 लाख अतिरिक्त खुराकें भी राष्ट्रीय विमानन कंपनी के विमान से 29 अप्रैल को चीन से पाकिस्तान लाई जाएंगी।

टीके की नयी खेप ऐसे समय पहुंची है जब पाकिस्तान संक्रमण की तीसरी लहर का सामना कर रहा है और इससे पूर्व की दो लहरों को नियंत्रित करने में मिली कामयाबी के धराशायी होने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

पिछले महीने पाकिस्तान को चीन से कोविड-19 टीके की पांच लाख खुराकें मिली थी। इससे पहले एक फरवरी को चीन ने साइनोफार्म टीके की पांच लाख खुराकें दान दी थी जिससे पाकिस्तान में टीकाकरण अभियान शुरू हो सका था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला