लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान को चीन से कोविड-19 टीके की पहली खेप प्राप्त हुई

By भाषा | Updated: February 1, 2021 20:51 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, एक फरवरी पाकिस्तान को उसके करीबी सहयोगी चीन से सोमवार को पांच लाख कोविड-19 टीके की पहली खेप प्राप्त हुई। पाकिस्तान इस सप्ताह के अंत तक देश में कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत करने जा रहा है।

पाकिस्तानी वायु सेना के विशेष विमान के जरिए चीन से इन टीकों को रवाना किया गया। इस खेप को रावलपिंडी में नूर खान वायु सेना अड्डे पर पाकिस्तान में चीन के राजदूत नोंग रोंग ने विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को सौंपा।

स्वास्थ्य मामलों के सरकारी सलाहकार डॉ फैसल सुल्तान ने ट्वीट किया, “ सिनोफार्म टीके की पहली खेप पहुंच गई। चीन और इस कदम से जुड़े सभी लोगों का आभार। मैं अपने अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मियों को उनके प्रयासों के लिए सलाम करता हूं और उन्हें सबसे पहले टीका लगाया जाएगा।”

योजना मंत्री असद उमर ने कहा कि पाकिस्तान इस सप्ताह के अंत तक टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेगा और अब तक इसके लिए 4,00,000 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों ने टीका लगवाने के लिए पंजीकरण कराया है।

सोमवार को प्राप्त की गई टीके की निशुल्क खेप के अलावा पाकिस्तान चीन से करीब 11 लाख खुराक खरीदेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब