लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान दक्षेस सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए तैयार है: विदेश कार्यालय

By भाषा | Updated: March 11, 2021 22:48 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 11 मार्च पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह महत्वपूर्ण दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के लंबे समय से लंबित शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता जाहिद हफीज चौधरी ने यहां अपनी साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘‘पाकिस्तान दक्षेस सम्मेलन का आयोजन करने के लिए प्रतिबद्ध है...उसका मानना है कि दक्षेस शिखर सम्मेलन के आयोजन के दौरान आने वाली कृत्रिम बाधाओं को हटा दिया जाना चाहिए।’’

पिछला दक्षेस सम्मेलन 2014 में काठमांडू में आयोजित हुआ था।

वर्ष 2016 में दक्षेस सम्मेलन का आयोजन इस्लामाबाद में होना था लेकिन उस साल 18 सितम्बर को जम्मू कश्मीर के उरी में भारतीय सेना के शिविर पर आतंकवादी हमले के बाद भारत ने ‘‘मौजूदा हालातों’’ के कारण सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थता व्यक्त की थी।

बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान द्वारा इस्लामाबाद की बैठक में भाग लेने से इनकार करने के बाद शिखर सम्मेलन का आयोजन नहीं हो सका था।

चौधरी ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान उन रिपोर्टों को भी खारिज किया कि पाकिस्तान भारत से कोविड-19 टीके का आयात कर रहा है।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘पाकिस्तान ने भारत से कोविड-19 टीके के लिए कोई भी द्विपक्षीय खरीद समझौता नहीं किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब