लाइव न्यूज़ :

क्षेत्र में शांति भंग करने की किसी भी साजिश को नाकाम बनाने के लिए पाकिस्तान तैयार: राष्ट्रपति अल्वी

By भाषा | Updated: September 6, 2021 18:52 IST

Open in App

इस्लामाबाद, छह सितंबर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने सोमवार को कहा कि उनका देश अपने पड़ोस के घटनाक्रम से पूरी तरह अवगत है तथा क्षेत्र में शांति भंग करने की किसी भी साजिश को नाकाम करने के लिए तैयार है।

अल्वी ने रक्षा दिवस के मौके पर देशवासियों के नाम अपने संदेश में कश्मीर के लोगों को समर्थन जारी रखने का संकल्प लिया।

रेडियो पाकिस्तान के अनुसार दिवस की शुरुआत इस्लामाबाद में 31 तोपों की सलामी और प्रांतीय राजधानियों में 21 तोपों की सलामी के साथ हुई। सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस्लामाबाद स्थित नौसेना मुख्यालय में ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह आयोजित किया गया।

अल्वी ने कहा कि पाकिस्तान अपने पड़ोस के घटनाक्रम से पूरी तरह अवगत और शांति कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है तथा क्षेत्र में ‘‘शांति को बाधित करने की किसी भी साजिश को विफल करने के लिए तैयार है।’’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान अपने सैद्धांतिक रुख से कभी पीछे नहीं हटेगा।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के तहत कश्मीरियों को उनके आत्मनिर्णय का अधिकार देना होगा।

भारत जोर देकर कहता रहा है कि जम्मू और कश्मीर हमेशा देश का अभिन्न अंग था, है और रहेगा। भारत ने पाकिस्तान से यह भी कहा है कि जम्मू-कश्मीर से जुड़ा मुद्दा उसका आंतरिक मामला है और वह अपनी समस्याओं को खुद सुलझाने में सक्षम है।

भारत के साथ 1965 के युद्ध की बरसी पर पाकिस्तान छह सितंबर को रक्षा और शहीद दिवस के रूप में मनाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल